माँ जगदंबा, नवरात्रि की तीसरी शक्ति – सहनशक्ति(Power to Tolerance)

माँ जगदंबा, नवरात्रि की तीसरी शक्ति –

सहनशक्ति(Power to Tolerance)

नवरात्रि का तीसरा दिन हमें सिखाता है —
सहनशक्ति।
सहनशक्ति का अर्थ है —
परिस्थितियाँ जैसी भी हों,
लोग जैसा भी व्यवहार करें,
फिर भी अपने मन को शांत और स्थिर रखना।

इस शक्ति का स्वरूप माँ जगदंबा
में दिखाया जाता है।
वे हमें पालन करना सिखाती हैं।
जैसे एक माँ अपने बच्चे का
पालन-पोषण करती है —
उसकी गलतियों को सहन करते हुए,
उसे प्रेम से संभालती है,
और सही दिशा देती है।

सहन करना कमजोरी नहीं है।
यह भीतर की सच्ची मजबूती है।
जितना हम सहन करना सीखते हैं,
उतना ही हमारा मन स्थिर होता है।
और स्थिर मन ही शक्तिशाली आत्मा की पहचान है।

तो आइये हम भी मां जगदंबा की तरह
सहन करना सीखे और भीतर से मजबूत बने।

Comments

Popular posts from this blog

सावन का दूसरा सोमवार

बसंत पंचमी पर मीठे पीले चावल रेसिपी

बसंत पंचमी का आध्यात्मिक महत्व | ज्ञान और विद्या का पर्व