18 जनवरी 2026 (मौनी अमावस्या)
18 जनवरी 2026 (मौनी अमावस्या)
मन मेरा मेरे ही वश में नहीं है और मुझे वश में करना है।
फ्रेंड्स कल मौनी अमावस्या है और मैं 24 घंटे का मौन व्रत रखूंगी। 24 घंटे का मौन व्रत रखना थोड़ी कठिन तपस्या है। लेकिन मैं इसमें सौभाग्य प्राप्त हूं कि मैं कर सकती हूं। यह व्रत मैं अपने लिए करूंगी अपने मन की शांति के लिए करूंगी।
मौन का अर्थ चुप रहना नहीं है,
मौन का अर्थ है—विचारों को थामने का।
और मैं कहां तक सफल होती हूं।
मेरे निज अनुभव व्रत रखने के बाद बताऊंगी।
तो आइये
आप भी मौन व्रत रखें 24 घंटे का ना सही 1 घंटे का, आधे घंटे का, 15 मिनट का रख सकते हैं।
मौनी अमावस्या केवल उपवास का दिन नहीं है,
यह मन, वाणी और कर्म को मौन करने का अवसर है।
जब हम बोलना बंद करते हैं,
तो भीतर की आवाज़ सुनाई देने लगती है।
इस दिन मौन रहकर किया गया आत्मचिंतन
मन की चंचलता को शांत करता है
और आत्मा को ऊर्जा से भर देता है।
धार्मिक ग्रंथ कहते हैं—
संयम और श्रद्धा से किया गया यह व्रत
जीवन में मानसिक शांति, संतुलन
और सकारात्मकता लाता है।
इस दिन कुछ नहीं बोलें…
बस स्वयं को महसूस करें।
Comments
Post a Comment