फॉलोवर्स नहीं, लीडर्स बनाओ” (Children’s Day Special)

फॉलोवर्स नहीं, लीडर्स बनाओ” (Children’s Day Special)

आज मैं Children’s Day पर
बच्चों को, शिक्षकों को और पेरेंट्स को
एक छोटा-सा संदेश देना चाहती हूँ…

हमारा उद्देश्य यह नहीं होना चाहिए
कि बच्चे सिर्फ हमारी बात मानें या हमारे पीछे चलें।

हमें उन्हें इतना सशक्त बनाना है
कि वे खुद सोच सकें, खुद निर्णय ले सकें
और खुद अपनी दिशा बना सकें।

फॉलोवर्स तो भीड़ का हिस्सा बनते हैं,
पर लीडर्स — वो खुद रोशनी बनते हैं, जो रास्ता दिखाते हैं।

हर बच्चे के भीतर एक दिव्य बीज है —
जिसे प्रेम, विश्वास और सही संस्कारों की मिट्टी चाहिए।

👉 शिक्षकों का कार्य है — ज्ञान और मार्गदर्शन का जल देना।
👉 पेरेंट्स का कार्य है — प्रेम और विश्वास की धूप देना।
👉 और बच्चों का कार्य है — अपनी रोशनी को पहचानकर,
इस संसार को प्रकाशित करना।

तो आओ, इस बाल दिवस पर संकल्प लें —
हम फॉलोवर्स नहीं बनाएंगे,
हम क्रिएट करेंगे लीडर्स —
जो आज ही इस विश्व को बदल देंगे। 🌍✨

Comments

Popular posts from this blog

सावन का दूसरा सोमवार

बसंत पंचमी पर मीठे पीले चावल रेसिपी

बसंत पंचमी का आध्यात्मिक महत्व | ज्ञान और विद्या का पर्व