कभी किसी को जज मत करो। हर इंसान की कहानी अधूरी है

 Hello everyone 

आज मैं आपसे एक ऐसी सीख share करने वाली हूँ, जो हमारी सोच को बदल सकती है।

हम अक्सर लोगों को देखकर, उनकी बातों या हालात को देखकर तुरंत जज कर लेते हैं। 

सोचिए –

हमें भगवान ने किसी को जज करने का अधिकार ही नहीं दिया।

हमारी ड्यूटी है खुद को सुधारना, न कि दूसरों की आलोचना करना।


जब हम जज करते हैं, तो सामने वाले के प्रति नेगेटिव एनर्जी पैदा होती है, और वही नेगेटिविटी हमें भी परेशान करती है।


असल में जब हम किसी को जज करते हैं, तो हम अपनी सोच, अपने अनुभव और अपने नजरिये से दूसरे को मापते हैं।

लेकिन हर इंसान की परिस्थितियाँ अलग होती हैं, उसके संघर्ष अलग होते हैं।


लेकिन किसी की पूरी कहानी पता ही नहीं होती।


🌸 हर इंसान की ज़िंदगी में कुछ न कुछ छिपा होता है – संघर्ष, दर्द, या अनुभव – जो हमें दिखाई नहीं देता।


🌸 बाहर से कोई व्यक्ति हंसता-मुस्कुराता दिख सकता है, लेकिन अंदर से टूटा हुआ हो सकता है।


🌸 कोई गुस्से में दिखे तो हो सकता है कि उसने बहुत तकलीफ़ें झेली हों।

🌸 कोई चुप रहता है, तो शायद उसकी चुप्पी के पीछे बहुत गहरी कहानी छुपी हो।


इसलिए, अगर हम किसी को जज कर ही रहे हैं, आलोचना भी कर ही रहे हैं तो हमें जज या आलोचना करने के बजाय, एक अच्छा काम करें, उन्हें समझने की कोशिश करनी चाहिए।


क्योंकि हम नहीं जानते कि सामने वाला किस दौर से गुज़र रहा है।



तो अगली बार जब आप किसी को जज करने जायेंि, तो रुकें और खुद से पूछें – क्या मुझे उसकी पूरी कहानी पता है?



अगर नहीं, तो उसे जज करने के बजाय, उसके लिए दुआ कीजिए।


याद रखिए –

“हर इंसान की कहानी अधूरी है, जब तक आपने उसे पूरी तरह नहीं सुना।”


🌸 यही कारण है कि आध्यात्मिक मार्ग हमेशा कहता है –

"कभी किसी की निंदा मत करो, क्योंकि तुम्हें पूरी सच्चाई पता ही नहीं होती।"

Comments

Popular posts from this blog

सावन का दूसरा सोमवार

बसंत पंचमी पर मीठे पीले चावल रेसिपी

बसंत पंचमी का आध्यात्मिक महत्व | ज्ञान और विद्या का पर्व