नाग पंचमी विशेष 2025

"सावन का महीना चल रहा है...

हर तरफ हरियाली ही हरियाली है,
और बारिश की सोंधी सोंधी खुशबू
बारिश की बूंदों के संग एक अलार्म बजता है —
नागपंचमी आ गई है।"

"लेकिन क्या नागपंचमी केवल
साँपों की पूजा का पर्व है?
नहीं।
यह पर्व प्रकृति, चेतना और संतुलन का संदेश लेकर आता है।"

"सावन में बोई जाने वाली खरीफ की फसलें —
जैसे धान, मक्का, बाजरा, मूंगफली —
चूहों को आकर्षित करती हैं।
चूहे बीज खा लेते हैं, जड़ों को काट देते हैं,
और पौधे मुरझा जाते हैं।

लेकिन...
प्रकृति ने इसका हल पहले से बना रखा है — साँप।
साँप चूहों को खाकर खेतों की रक्षा करते हैं।

"बारिश के मौसम में जब साँप बाहर निकलते हैं, तो विशेषज्ञ उन्हें सुरक्षित पकड़कर उनके विष को निकालते हैं।
इस विष का प्रयोग कई औषधियों और चिकित्सा अनुसंधानों में होता है।

"नागपंचमी हमें केवल साँपों की नहीं, बल्कि हर उस जीव की पूजा करना सिखाती है
जो इस धरती का संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।

🌿 "नागपंचमी की बहुत बहुत शुभकामनाएँ!" 🐍

Comments

Popular posts from this blog

सावन का दूसरा सोमवार

बसंत पंचमी पर मीठे पीले चावल रेसिपी

बसंत पंचमी का आध्यात्मिक महत्व | ज्ञान और विद्या का पर्व